बलिया
बलिया जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्ष ओमवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्ष ओमवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब सुखपुरा पुलिस ने एक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिए हैं।
क्या था मामला?
बीती 31 मार्च 2026 को थाना सुखपुरा में एक पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी कि उनका पुत्र संजीत, भारतीय बाल शिक्षा निकेतन से कक्षा-9 की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान छोटू महाराज सिनेमा के पीछे तिराहे पर गांव के ही तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उसके पेट, पीठ और सिर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के निर्देशन में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने टीम गठित की। आज 1 अप्रैल 2026 की सुबह उप-निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बसन्त विहार पार्क की बाउंड्री के पास से सुबह करीब 9:30 बजे तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावरों की पहचान इस प्रकार है:
अंकुश यादव पुत्र अनिल यादव
रजनीश यादव पुत्र राजेश यादव
विवेक कुमार ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर
सभी निवासी: ग्राम भरतपुरा, थाना सुखपुरा, बलिया
अभियुक्त अंकुश और रजनीश की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए दो अदद चाकू भी बरामद किए हैं।
कड़ी धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 66/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 3(5) बीएनएस (BNS) और 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























