महराजगंज
महराजगंज जनपद को संक्रामक बीमारियों से मुक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शंखनाद किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद को संक्रामक बीमारियों से मुक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शंखनाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की और जन जागरूकता के लिए एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. के. पी. सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह और सूर्य प्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों को केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। स्वच्छता और जागरूकता हमारे सबसे बड़े हथियार हैं। हमें अपने आसपास जलभराव नहीं होने देना है।
अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए सीएमओ डॉ. नवनाथ ने बताया कि ‘दस्तक अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव, शुद्ध पेयजल के प्रयोग और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। यदि किसी घर में बुखार का रोगी मिलता है, तो उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रचार-प्रसार: एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।
साफ-सफाई पर जोर: नगर पालिका और ग्राम पंचायतों के समन्वय से फागिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य तेज किया जाएगा।
शुद्ध पेयजल: लोगों को पानी उबालकर पीने और क्लोरीनेशन के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाएगा।
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने और अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























