डिबाई
बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर के रजनी पब्लिक स्कूल में आज बुधवार, 1 अप्रैल को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का आगाज़ अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर के रजनी पब्लिक स्कूल में आज बुधवार, 1 अप्रैल को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का आगाज़ अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने नए सत्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ परिसर में भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया।
पवित्र आहुतियों के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम से पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका डॉ. रजनी सिंह एवं प्रबंधक डॉ. जया बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
संस्थापिका डॉ. रजनी सिंह और प्रबंधक डॉ. जया बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा की अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। नए सत्र में नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर हों।
हवन के उपरांत विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरित किया गया। शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर नए सत्र के मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और बच्चों में नई कक्षाओं को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026













