बांकेगंज: कुकू हापुर-असावा मार्ग पर गहरा गड्ढा बना ‘डेथ ट्रैप’, राहगीरों की जान जोखिम में

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के बांकेगंज ब्लॉक अंतर्गत शिश्नौर ग्राम पंचायत से गुजरने वाले कुकू हापुर-असावा मार्ग की स्थिति इन दिनों बदहाल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के बांकेगंज ब्लॉक अंतर्गत शिश्नौर ग्राम पंचायत से गुजरने वाले कुकू हापुर-असावा मार्ग की स्थिति इन दिनों बदहाल है। सड़क पर बना एक विशाल और गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के रख-रखाव के लिए भारी बजट आवंटन के दावों के बीच, जमीनी हकीकत विकास कार्यों की पोल खोल रही है।

कागजों तक सीमित विकास: ग्रामीणों का आरोप

स्थानीय निवासी मदनलाल, सर्वेश कुमार, संकटा प्रसाद और विनोद कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि खड़ंजे पर काफी समय से यह गड्ढा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन मौन है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्य अक्सर कागजों तक ही सिमट कर रह जाते हैं। रात के अंधेरे में यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।

प्रधान ने दिया आश्वासन: मनरेगा से होगा समाधान

इस समस्या को लेकर जब ग्राम प्रधान मनीष कुमार से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि गड्ढा वाकई जानलेवा है और इससे आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मनरेगा योजना के तहत जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। गड्ढों को भरकर सड़क को सुचारू बनाया जाएगा ताकि राहगीर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रधान के आश्वासन को जल्द धरातल पर उतारा जाए। सड़क की बदहाली के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराना अनिवार्य है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.