लखीमपुर खीरी
मोहम्मदी-खीरी जनपद की मोहम्मदी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार चरम पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मोहम्मदी-खीरी जनपद की मोहम्मदी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार चरम पर है। मानक विहीन खुदाई और सड़कों पर दौड़ती मिट्टी लदी ट्रॉलियों ने न केवल राजस्व विभाग को लाखों का चूना लगाया है, बल्कि राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल दिया है।
मुख्य चौराहों से बेखौफ गुजरता ‘अवैध’ रेला
हैरानी की बात यह है कि ये मिट्टी से लदी ट्रॉलियां बिना किसी रोक-टोक के मोहम्मदी नगर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरती हैं। इन ट्रॉलियों से उड़ती धूल और गिरती मिट्टी राहगीरों की आंखों में जा गिरती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और बड़ी दुर्घटनाएं होने की आशंका हर समय बनी रहती है।
मानकों की धज्जियां: 5 फीट की जगह 7 फीट तक खुदाई
नियमों के मुताबिक, राजस्व विभाग केवल 5 फीट तक ही खुदाई की अनुमति देता है, लेकिन दिलाबलपुर उछवा आश्रम, सिरसा आश्रम और आसपास के इलाकों में खनन माफिया बेखौफ होकर 6 से 7 फीट गहरे गड्ढे खोद रहे हैं। इन गहरे खंदकों से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है, लेकिन विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
जब इस विषय पर एसडीएम चलुवराजू आर. से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खनन कारोबारियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























