मोहम्मदी: अतिक्रमण और ई-रिक्शा के मायाजाल में फंसी सड़कें, एंबुलेंस को भी नहीं मिल रहा रास्ता

लखीमपुर खीरी

मोहम्मदी-खीरी जनपद के मोहम्मदी नगर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मोहम्मदी-खीरी जनपद के मोहम्मदी नगर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा और दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आलम यह है कि जीवनदायिनी एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।

प्रमुख चौराहों पर अराजकता का बोलबाला

नगर के अंबेडकर चौराहा, बस स्टैंड और रामलीला गेट जैसे व्यस्ततम इलाके जाम के मुख्य केंद्र बन चुके हैं। स्थानीय निवासी रोहित, महेश, प्रमोद और दिनेश का कहना है कि सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं। रही-सही कसर बीच सड़क पर खड़े होने वाले ई-रिक्शा पूरी कर देते हैं, जिससे रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों का निकलना नामुमकिन हो जाता है।

विफल साबित हो रहे प्रशासन के दावे

हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जाम से निपटने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी भी मूकदर्शक बने नजर आते हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठोस कार्रवाई के अभाव में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दिया सुरक्षा का हवाला

इस गंभीर समस्या को लेकर जब क्षेत्राधिकारी CO अरुण कुमार सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मुख्य चौराहों पर यातायात सुचारू रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। हालांकि, धरातल पर पुलिस और नगर पालिका के बीच समन्वय की कमी साफ झलक रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.