सिद्धार्थनगर: बढ़नी के पड़रिया में भीषण आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

बढ़नी/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत पड़रिया गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से किसानों की गाढ़ी कमाई पल भर में खाक हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत पड़रिया गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से किसानों की गाढ़ी कमाई पल भर में खाक हो गई। खेतों में खड़ी तैयार गेहूं की फसल में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लगभग सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई है।

आग की लपटें उठती देख आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई और किसानों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

भारी नुकसान: आग की इस घटना में दर्जनों किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। तैयार फसल के जलने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का प्रयास: दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का साहसिक कार्य किया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।

क्षेत्र में आग लगने के कारणों का अभी तक सटीक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना है, ताकि हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।

 

Voice Of News 24