बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के रामघाट स्थित दाधीच मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए रिजल्ट कार्ड वितरण एवं प्रोजेक्ट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के रामघाट स्थित दाधीच मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए रिजल्ट कार्ड वितरण एवं प्रोजेक्ट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के शुभारंभ की भी घोषणा की गई।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए शैक्षिक प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का यह प्रयास उसे उन्नति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। करियर मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा:
आज के दौर में केवल प्रशासनिक सेवाओं तक सीमित रहना ही सफलता नहीं है, बल्कि इंजीनियर और वैज्ञानिक बनकर भी युवा देश के विकास में महान योगदान दे सकते हैं।
डॉ. गिरी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटा-बेटी में कोई भेदभाव न करें, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि घर लौटने के बाद बच्चों की रुचि और उनके लक्ष्य पर अभिभावकों को विशेष निगरानी रखनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्रीकांताचार्य महाराज एवं थाना प्रभारी संदीप सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के हाथों रिजल्ट कार्ड पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार लोधी, प्रधानाचार्य कविता रानी, एसएसआई के.पी. सिंह, सविता शाक्य, जे.पी. गौतम, पत्रकार मोहम्मद हनीफ खां सहित भारी संख्या में अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























