महराजगंज
विधायक विरेन्द्र चौधरी ने बेलनहवा चौराहे नाम बदलकर वीर एकलव्य चौराहा कर दिया और चौराहे पर वीर एकलव्य की मूर्ति का स्थापना एवं अनावरण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के धानी ब्लाॅक के बेलनहवा चौराहे पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वीर एकलव्य की मूर्ति की स्थापना और अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक का स्वागत किया और वीर एकलव्य की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर एकलव्य की मूर्ति की स्थापना से क्षेत्र के लोगों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा और आज से बेलनहवा चौराहे का नाम बदलकर वीर एकलव्य चौराहा हो गया है।उन्होंने कहा कि वीर एकलव्य एक महान योद्धा और आदर्श थे, जिन्होंने अपने गुरु के प्रति समर्पण और निष्ठा का उदाहरण पेश किया और अपने गुरु को गुरूदक्षिणा स्वरुप अपने दाहिने हाथ का अंगूठा दान में दे दिया उनके इस त्याग ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक वीरेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र की विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं।
इंटरव्यू में 3 Idiots फिल्म की स्टोरी के सवाल का सामना करने वाले जानें कौन महराजगंज के नवागत पुलिस कप्तान? जानें चोर-सिपाही के खेल से आइपीएस तक सफर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 31, 2026





















