सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपदीय SOG और थाना शोहरतगढ़ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर लूट की योजना बना रहे चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (CO) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व SOG टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। टीम को सूचना मिली थी कि बाणगंगा बैराज के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अवैध असलहे, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने 31 मार्च मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बागंगवा बैराज के पास लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए, 30 मार्च सोमवार की रात लगभग 8:45 बजे थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने बागंगवा बैराज के पास घेराबंदी की। पुलिस की सक्रियता के चलते मौके से चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
रियाज अहमद उर्फ अकील अहमद (पुत्र रजीउल्लाह) – निवासी खुनुंवा बाजार, शोहरतगढ़।
शिवकुमार चौहान उर्फ मनगाठू (पुत्र रामनरेश चौहान) – निवासी ठकुरा खुर्द, थाना कपिलवस्तु।
कौशल मिश्र (पुत्र शिवपूजन मिश्र) – निवासी खड़कुईया, थाना शोहरतगढ़।
अखिलेश गड़ेरिया (पुत्र मुरली गड़ेरिया) – निवासी चौदहा, थाना पकड़ी, जिला कपिलवस्तु (नेपाल राष्ट्र)।
पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ में मु0अ0स0 50/26 के तहत धारा 313, 3(5) बीएनएस (BNS) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इंटरव्यू में 3 Idiots फिल्म की स्टोरी के सवाल का सामना करने वाले जानें कौन महराजगंज के नवागत पुलिस कप्तान? जानें चोर-सिपाही के खेल से आइपीएस तक सफर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 31, 2026





















