गोरखपुर
गोरखपुर में बुधवार को 6 घंटे बिजली गुल रहेगी, जिससे कई इलाके प्रभावित होंगे। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण बुधवार को कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें। विभाग ने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी और असुविधा के लिए खेद जताया है।
कई उपकेंद्रों के फीडर रहेंगे प्रभावित
इंडस्ट्रियल स्टेट विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विकास नगर उपकेंद्र के विकास नगर व बरगदवा फीडर, खोराबार उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर, लोहिया इंक्लेव उपकेंद्र के लालपुर टीकर फीडर के साथ ही राप्तीनगर ओल्ड और पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे आसपास के कई मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी।
राप्तीनगर न्यू विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाला 11 केवी करीमनगर फीडर भी इस अवधि में बंद रहेगा। यहां सड़क चौड़ीकरण के तहत लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा, जिससे इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
इंटरव्यू में 3 Idiots फिल्म की स्टोरी के सवाल का सामना करने वाले जानें कौन महराजगंज के नवागत पुलिस कप्तान? जानें चोर-सिपाही के खेल से आइपीएस तक सफर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 31, 2026





















