सिद्धार्थनगर: हरीराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मानित, दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाव ब्लॉक अंतर्गत इटावा सिंदुरिया स्थित हरीराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त में आज ‘अभिभावक एवं शिक्षक गोष्ठी’ तथा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाव ब्लॉक अंतर्गत इटावा सिंदुरिया स्थित हरीराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त में आज ‘अभिभावक एवं शिक्षक गोष्ठी’ तथा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भास्कर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा और विज्ञान जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथियों ने मेधावियों को सराहा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेगराज सिंह पूर्व साइंटिस्ट, भारत सरकार एवं एसोसिएटेड डीन, कॉमन वेल्थ यूनिवर्सिटी, टोंगा तथा मुख्य उद्घाटनकर्ता रघुवीर शर्मा उप निदेशक, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिक्षा ही प्रगति का आधार: डॉ. वेगराज सिंह

संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. वेगराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए छात्रों को नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप निदेशक रघुवीर शर्मा ने अनुशासन और कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया।

अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में हुई चर्चा

सम्मान समारोह के साथ-साथ आयोजित गोष्ठी में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद हुआ। डॉ. भास्कर शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल और घर का वातावरण दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यालय की भविष्य की योजनाओं और आधुनिक शिक्षा पद्धति पर भी प्रकाश डाला।

गौरव का क्षण

सम्मान पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.