प्रतापगढ़: प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका

कुंडा, प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से मिलने और शादी की जिद को लेकर लगभग 70 फीट ऊँचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से मिलने और शादी की जिद को लेकर लगभग 70 फीट ऊँचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। युवती ने ऊपर से चिल्लाते हुए चेतावनी दी कि यदि उसका प्रेमी मौके पर नहीं आया, तो वह नीचे कूदकर जान दे देगी।

मिली जानकारी के अनुसार बताते कहले की युवती और उसके प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था, जिससे आहत होकर युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग उसे नीचे उतरने की मिन्नतें करने लगे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।


घटना की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती से बातचीत शुरू की। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी के सामने आने और पुलिस के आश्वासन के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरेराह हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Voice Of News 24