IPL 19वें सीजन का आज से शंखनाद: डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच भिड़ंत, चिन्नास्वामी में होगा महामुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का आज शनिवार से भव्य आगाज होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का आज शनिवार से भव्य आगाज होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला बेहद खास होने वाला है। जहाँ गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी।

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा। बेंगलुरु की टीम पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर होगी। वहीं हैदराबाद की टीम पिछले साल छठे नंबर पर रही थी और इस बार नई रणनीति के साथ वापसी कर रही है।

आंकड़ों की जुबानी: किसका पलड़ा भारी?

RCB और SRH के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है:

हैदराबाद की जीत: 13 मैच (एक सुपर ओवर जीत सहित)

बेंगलुरु की जीत: 11 मैच

चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड: यहाँ दोनों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मेजबान RCB ने 5 बार बाजी मारी है, जबकि SRH को केवल 3 बार जीत नसीब हुई।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम।

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी और जयदेव उनादकट।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.