IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी,जानें क्या है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स और थाला के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स और थाला के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। सीएसके मैनेजमेंट ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी पिंडली की चोट (Calf Injury) के कारण आईपीएल के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान के अनुसार, धोनी वर्तमान में चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर पैनी नजर रखे हुए है। टीम को उम्मीद है कि वह अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ सकेंगे। धोनी ने हाल ही में चेपॉक के एक कार्यक्रम में स्वीकार किया था कि बढ़ती उम्र और घुटने की पुरानी समस्याओं के कारण अब फिटनेस बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

 

चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। धोनी की अनुपस्थिति में टीम की कमान युवा रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। वहीं, विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर टीम ने पहले ही संजू सैमसन को शामिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मैनेजमेंट अब धोनी के बाद वाले युग ( की तैयारी करता नजर आ रहा है, जिसमें युवा खिलाड़ियों पर विशेष निवेश किया गया है।

धोनी के आईपीएल करियर के शानदार आंकड़ों (278 मैचों में 5439 रन) और उनके फिनिशिंग अंदाज को देखते हुए फैंस को उनकी कमी खलेगी। क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा? हालांकि, करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि ‘माही’ जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे और अपने सिग्नेचर स्टाइल में मैच खत्म करते हुए नजर आएंगे।

 

Voice Of News 24