शोहरतगढ़: श्रीराम जानकी मंदिर में गूंजा भय प्रगट कृपाला, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बा स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बा स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नन्दू गोंड की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा नगर राममय नजर आया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन लोक-कल्याण और आदर्शों की प्रतिमूर्ति है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सत्य, मर्यादा और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने नगरवासियों से आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और दोपहर 12 बजे भय प्रगट कृपाला के उद्घोष के साथ आरती उतारी गई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, अनूप कसौधन, सतीश मित्तल, रिंकू वर्मा, दुर्गेश वर्मा, राममिलन चौधरी, सर्वेश खेतान, राजकुमार मोदनवाल, पवन ओझा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं। भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरे शोहरतगढ़ कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.