डुमरियागंज: कांग्रेस महासचिव हाजी अरशद खुर्शीद ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, देश के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के 60 लोकसभा डुमरियागंज से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी अरशद खुर्शीद ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के 60 लोकसभा डुमरियागंज से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी अरशद खुर्शीद ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनैतिक स्थिति और सामाजिक सौहार्द को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के उपरांत हाजी अरशद खुर्शीद ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी की सोच, समाज के प्रति उनका जुनून और समर्पण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणादायी रहता है। उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान देश के ज्वलंत मुद्दों, भविष्य की राजनीति में युवाओं की सक्रिय भूमिका और आपसी भाईचारे को मजबूत करने जैसे सार्थक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

हाजी अरशद खुर्शीद ने जोर देकर कहा कि ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व से मिलकर हमेशा एक नई ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त होता है। उन्होंने इमरान प्रतापगढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह देश और कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहें और जननायक राहुल गांधी के हौसलों को मजबूती प्रदान करते रहें। इस मुलाकात को आगामी राजनैतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.