लखीमपुर खीरी का गौरव: लेफ्टिनेंट बनकर गांव लौटे हरप्रीत सिंह, जोरदार स्वागत और सम्मान समारोह

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील गोला अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने के बाद हरप्रीत सिंह अपने गृह क्षेत्र पहुंचे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील गोला अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने के बाद हरप्रीत सिंह अपने गृह क्षेत्र पहुंचे। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे लेफ्टिनेंट हरप्रीत का परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, पहाड़पुर से प्राप्त की और बरेली के रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूर्ण की। वर्ष 2019 में भारतीय सेना में शामिल होने के बाद अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने अधिकारी पद तक का सफर तय किया। 11 दिसंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज, लखनऊ से कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी प्रथम नियुक्ति रांची में हुई है।

इस उपलब्धि पर उनके पिता सरदार गुरमुख सिंह और माता बलविंदर कौर ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे ईश्वर की कृपा और बेटे की मेहनत का फल बताया। कार्यक्रम में गोला कोतवाल संतोष कुमार, ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने हरप्रीत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लेफ्टिनेंट हरप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुओं और मित्रों के सहयोग को दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.