नेपाल में नया इतिहास: 35 वर्षीय बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर से पीएम तक का सफर

काठमांडू

काठमांडू नेपाल पड़ोसी देश नेपाल की सियासत में शुक्रवार को एक बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

काठमांडू नेपाल पड़ोसी देश नेपाल की सियासत में शुक्रवार को एक बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई है। 35 वर्षीय बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, जिसके साथ ही वह देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके अतिरिक्त, बालेन मधेस क्षेत्र से देश का नेतृत्व करने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के प्रावधानों के तहत बालेन शाह को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह अपनी सांस्कृतिक भव्यता के लिए चर्चा में रहा। समारोह में हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला; जहाँ 7 ब्राह्मणों ने शंखनाद किया और 108 युवा ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया, वहीं 107 लामाओं ने बौद्ध धर्मग्रंथों का पाठ कर आशीर्वाद दिया।

बालेन शाह का राजनीतिक सफर किसी फिल्म की कहानी जैसा है। कुछ साल पहले तक एक लोकप्रिय रैपर के रूप में पहचाने जाने वाले बालेन ने काठमांडू के मेयर के रूप में अपनी कार्यशैली से जनता का दिल जीता। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनकी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और विकासोन्मुख सोच को नेपाल की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24