शोहरतगढ़: हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ ने किया 115 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण, शिविर में उमड़ी भीड़

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन (मारवाड़ी धर्मशाला) में गुरुवार को नगर पंचायत के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन (मारवाड़ी धर्मशाला) में गुरुवार को नगर पंचायत के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज से आए हड्डी, जोड़ एवं नस रोगों से ग्रसित मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य शिविर में प्रख्यात सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ डॉ. के.के. जैन द्वारा कुल 115 मरीजों का गहन परीक्षण किया गया। डॉ. जैन ने मरीजों को कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्याओं और नसों से संबंधित रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें उचित परामर्श व दवाएं निःशुल्क वितरित कीं। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हड्डियों और नसों की समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस तरह के निःशुल्क शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 02 अप्रैल को भी एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभ उठा सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत कर्मियों और स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24