ललितपुर: ओलावृष्टि की मार से 6 हजार किसान बेहाल, 6.6 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी

ललितपुर

ललितपुर जनपद में बीते 20 मार्च को हुई भीषण ओलावृष्टि ने अन्नदाताओं की कमर तोड़कर रख दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


ललितपुर जनपद में बीते 20 मार्च को हुई भीषण ओलावृष्टि ने अन्नदाताओं की कमर तोड़कर रख दी है। प्रशासनिक सर्वे के अनुसार, जिले के लगभग 6,000 किसान इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए हैं, जिससे कुल 6.6 करोड़ रुपये की रबी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ओलावृष्टि के कारण करीब 3,926 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसल चौपट हो गई है, जिसके बाद प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जनपद के ललितपुर, तालबेहट और पाली क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही देखने को मिली है। यहाँ ओलों की मार से गेंहू, मटर और चने की फसलें मिट्टी में मिल गई हैं। अपनी मेहनत की कमाई को आंखों के सामने बर्बाद होता देख किसानों में भारी निराशा है। दुःखद बात यह है कि फसल बर्बादी के सदमे में दो किसानों ने आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन ने पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा है कि सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही राहत राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी। उधर, किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि नुकसान का आकलन उदारतापूर्वक किया जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद पहुँचाई जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.