मैनपुरी: पेट्रोल पंप सेल्समैन की दिनदहाड़े हत्या, पुराने विवाद में सिर में मारी गोली

मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के औछा थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मैनपुरी जनपद के औछा थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप सेल्समैन की सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जिसका लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गौरव की हत्या किसी पुराने विवाद को लेकर की गई है। हमलावरों ने बेहद करीब से गौरव के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

औछा थाना पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर रंजिश के कोण से भी जाँच की जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.