संभल: भगवन्तपुर देवी मंदिर मेले में भारी अव्यवस्था, कॉलोनी का मुख्य मार्ग बंद होने से फूटा गुस्सा

संभल

संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध भगवन्तपुर देवी मंदिर पर आयोजित नवमी मेले में भारी अव्यवस्था का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध भगवन्तपुर देवी मंदिर पर आयोजित नवमी मेले में भारी अव्यवस्था का मामला सामने आया है। मेले में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और मंदिर कमेटी के विफल रहने के कारण मंदिर के निकट स्थित कॉलोनी का एकमात्र मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

रास्ता बंद होने से कॉलोनी के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते मेले के स्टॉल और बेतरतीब भीड़ ने आवागमन के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या दमकल की गाड़ी का निकलना भी नामुमकिन हो गया है।

कॉलोनी वासियों ने पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उचित बैरिकेडिंग और पुलिस बल की कमी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और लोग वैकल्पिक रास्ते की मांग कर रहे हैं ताकि दैनिक जीवन सुचारू रूप से चल सके।

 

Voice Of News 24