मेरठ
मेरठ जनपद के आगामी 31 मार्च को मनाए जाने वाले भगवान महावीर जयंती पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के आगामी 31 मार्च को मनाए जाने वाले भगवान महावीर जयंती पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। परिक्षेत्र के मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में कुल 30 शोभायात्राएं और 7 अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनकी सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेंज में 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 57 निरीक्षक, 260 उपनिरीक्षक और 2 पीएसी कंपनियों सहित कुल 1,250 से अधिक पुलिसकर्मियों व होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ में 6, बुलंदशहर में 28, बागपत में 1 और हापुड़ में 3 स्थानों को संवेदनशील (हॉटस्पॉट) के रूप में चिन्हित किया गया है।
डीआईजी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शांति समितियों और धर्मगुरुओं के साथ समन्वय बनाकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाए। अब तक परिक्षेत्र में 161 से अधिक गोष्ठियाँ आयोजित की जा चुकी हैं। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स) पर भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए विशेष सेल को सतर्क किया गया है। साथ ही, सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन दल और नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर बिजली व साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























