बुलंदशहर: सूरजपुर मखैना में श्रद्धा के साथ हुआ कन्या पूजन, माता के जयकारों से गुंजा मंदिर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना स्थित मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं लंगूर (बालकों) को भोजन कराने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना स्थित मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं लंगूर (बालकों) को भोजन कराने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था व भक्ति भाव के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान माता-बहनों ने विधि-विधान से कन्याओं के पांव पखारे और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर “जय माता दी” और “शेरावाली माता की जय” के उद्घोष से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के महंत सूरज कुमार ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है और प्रतिवर्ष यहाँ सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह आयोजन किया जाता है।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में बिट्टू देवी चौहान, रश्मि चौहान, बबीता नागेश, मंजू पुंडीर, सावित्री राघव और उर्मिला देवी सहित अन्य महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

 

Voice Of News 24