सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक जिम सेंटर में छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक जिम सेंटर में छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जिम संचालक और उसके साथी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शहजाद और उसके साथी मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और छात्रा को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।
बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
बुलंदशहर: जिराजपुर-मानपुर मार्ग का निर्माण शुरू, आधा दर्जन गांवों की राह होगी आसानhttps://t.co/gtRE6XpvkT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























