अनूपशहर में कांग्रेसियों ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सोमवार को ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर अनूपशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सोमवार को ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर अनूपशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया। गंगा घाट स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस जन एकत्रित हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 23 मार्च 1931 के बलिदान को याद किया और बताया कि कैसे इन क्रांतिकारियों ने लाहौर में सांडर्स वध और असेंबली में बम धमाका कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं।

प्रज्ञा गौड़ और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने युवाओं से इन वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सलाम खां ने की। इस अवसर पर सभासद विशाल कुमार, ग्राम प्रधान राय सिंह, राजेश शर्मा, बबलू कुरैशी, और रिजवान कुरैशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24