लखनऊ: कर्ज माफी सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों की हुंकार, मोहनलालगंज में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ

लखनऊ राजधानी के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के बैनर तले आयोजित इस महापंचायत में लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों से भारी संख्या में किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों के साथ पहुँचे।

महापंचायत के दौरान किसान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष अपनी 11 सूत्रीय मांगें प्रमुखता से रखीं। इसमें किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और फसलों के लाभकारी मूल्य (MSP) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि किसान आज आर्थिक तंगी और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण संकट में है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोहनलालगंज में जुटी इस भारी भीड़ और किसानों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और भी उग्र रूप देने के लिए विवश होंगे। फिलहाल, महापंचायत के शांतिपूर्ण समापन के बाद किसानों ने प्रशासन के माध्यम से अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है।

 

Voice Of News 24