राजघाट में 27 मार्च को भव्य श्रीराम रथयात्रा: 60 वर्षों की परंपरा का होगा निर्वहन, प्रशासन अलर्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित राजघाट में आगामी 27 मार्च, शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य रथयात्रा (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित राजघाट में आगामी 27 मार्च, शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य रथयात्रा (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। पिछले छह दशकों से निरंतर चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन की जानकारी देते हुए ऋषि शर्मा ने बताया कि यह रथयात्रा शाम 6 बजे स्थानीय राम मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें माँ काली का स्वरूप, पारंपरिक बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों से सजे विभिन्न रथ शामिल होंगे।

निर्धारित मार्ग के अनुसार, शोभायात्रा राम मंदिर से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी और अंत में ‘राम जी की बगीची’ पहुँचेगी। यहाँ भव्य आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीराम की महाआरती उतारी जाएगी। कार्यक्रम की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते हुए नरौरा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की निगरानी में यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

 

Voice Of News 24