बागपत: मेरठ-बागपत हाईवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में पलटा मदर डेयरी का ट्रक

बागपत

बागपत जनपद के मेरठ-बागपत हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ मदर डेयरी का एक दूध से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर के रजवाहे में जा पलटा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के मेरठ-बागपत हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ मदर डेयरी का एक दूध से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर के रजवाहे में जा पलटा। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, हालांकि गनीमत रही कि ट्रक में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली।

कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन खोने के कारण सीधे नहर के रजवाहे में जा गिरा। ट्रक को पलटता देख चालक समेत उसमें सवार तीन अन्य लोगों ने समय रहते ट्रक से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के कारण मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से। फिलहाल, सभी घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.