सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मांगलिक कार्यक्रम मातम में बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मांगलिक कार्यक्रम मातम में बदल गया। यहाँ दुर्गा मंदिर पर आयोजित राम कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा के दौरान राप्ती नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भवानीगंज के भडरिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर भव्य राम कथा का आयोजन होना था। इसी उपलक्ष्य में श्रद्धालु कलश भरने के लिए गांव के पास ही बह रही राप्ती नदी के तट पर गए थे। कलश भरने के दौरान अचानक दो युवक गहरे पानी की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान शिवम (17 वर्ष) और विकास (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एक साथ गांव के दो होनहार युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे भडरिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























