सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की अव्यवस्थाएं देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। निरीक्षण में भारी लापरवाही और अनुशासनहीनता उजागर हुई है।
डीएम ने जब अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया, तो वहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। मरीजों के बिस्तर पर बिछी चादरें गंदी थीं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए। अनुशासन का आलम यह रहा कि जब उपस्थिति पंजिका की जांच की गई, तो 28 डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने इस घोर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही, उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी इटवा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की बैठक होने के कारण कुछ व्यस्तता थी, लेकिन डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं और सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























