बुलन्दशहर: ब्लॉक दानपुर में चैत्र नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, पालकी पर सवार होकर आईं मां शैलपुत्री

दानपुर

बुलन्दशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के प्रथम दिन देवी के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया है।

पर्वतराज की पुत्री माँ शैलपुत्री का महिमा गान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पर्वतराज हिमालय के यहाँ पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं और इनका नाम सती था जिनका विवाह भगवान शिव से हुआ था। उपनिषदों की कथा के अनुसार, इन्होंने ही हेमवती स्वरूप धारण कर देवताओं के गर्व का भंजन किया था। नवदुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनंत मानी गई हैं।

 

इस बार नवरात्रि आज गुरुवार से शुरू हो रही है, इसलिए माँ दुर्गा का आगमन पालकी पर हुआ है। शास्त्रों में पालकी की सवारी को मिश्रित फल देने वाला माना जाता है।

माँ का प्रस्थान हाथी पर होगा, जिसे सुख-समृद्धि और अतिवृष्टि का प्रतीक माना जाता है।

दानपुर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में योगियों और साधकों ने नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष अनुष्ठान किए। नवरात्रि पूजन के पहले दिन साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर साधना करते हैं। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर माँ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि के पहले दिन ब्लॉक दानपुर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.