सिद्धार्थनगर: खेसरहा के बरैनिया गांव में 10 वर्षीय मासूम ने लगाई फांसी, घर के अंदर दुपट्टे से लटका मिला शव

खेसरहा

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैनिया गांव से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैनिया गांव से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। आज बुधवार सुबह एक 10 वर्षीय बालक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना से पूरे गांव में मातम और सनसनी का माहौल है।

मां खेत गई थी, बहन बना रही थी खाना

प्राप्त जानकारी के अनुसारबताते चले मृतक की पहचान दिवेश 10 वर्ष पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे की है। उस वक्त दिवेश की मां कमला देवी पास के ही खेत में सरसों काटने गई हुई थीं जबकि उसकी बहन अंशिका घर के दूसरे हिस्से में खाना बना रही थी। जब मां खेत से वापस लौटीं, तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दिवेश का शव छत के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।

मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बच्चे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता राम प्रसाद और बड़े भाई दीपक गुवाहाटी में मजदूरी का काम करते हैं। घर में केवल मां और बहन मौजूद थे। मासूम के इस कदम से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और कुर्थिया चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन इतनी कम उम्र के बच्चे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.