महराजगंज

पंजाब के भटिंडा में हुए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के हवलदार दीपक निषाद 36 की दर्दनाक मौत हो गई। जवान की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरा खादर में शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पंजाब के भटिंडा में हुए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के हवलदार दीपक निषाद 36 की दर्दनाक मौत हो गई। जवान की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरा खादर में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ व ‘वीर जवान अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा खादर गांव निवासी बसंत निषाद के पुत्र दीपक निषाद भारतीय सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे और वर्तमान में भटिंडा में सेवा दे रहे थे। रविवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह अपने कमरे पर लौट रहे थे, तभी रास्ते में डायवर्जन के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों द्वारा उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वीर जवान दीपक निषाद अपने पीछे पत्नी रेणु, दो बेटे आशीष (11 वर्ष), वैभव (10 वर्ष) और दो वर्षीय मासूम बेटी दीपा को छोड़ गए हैं। इस असामयिक निधन से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन मासूमों के सिर से पिता का साया उठा है, उनका भविष्य अब गहरे संकट में है। परिवार के इस करुण क्रंदन को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्य लोग
मंगलवार दोपहर को पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, सुमन ओझा, राजेश निषाद, अजय कुमार गुप्ता, आनंद निषाद, विशाल ओझा और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शमशाद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महराजगंज की धरती के इस वीर सपूत का जाना पूरे जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026


















