महराजगंज
महराजगंज जनपद केकोठीभार थाना क्षेत्र के बरियारपुर में स्कूल से आ रहे तीन बच्चे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए हैं तथा बुरी तरह झुलस गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद केकोठीभार थाना क्षेत्र के बरियारपुर में स्कूल से आ रहे तीन बच्चे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए हैं तथा बुरी तरह झुलस गए हैं। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि ग्राम बरियारपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र अली के घर उनकी लड़की की शादी थी जिसमें उन्होंने बड़ी गाड़ियों की रुकावट के लिए टेंट की पाइप से रास्ते को अवरूद्ध किया था कि दोपहर में स्कूल से लौट रहे तीन बच्चे साहिल पुत्र मुसाफिर उम्र करीब 12 वर्ष, चांद पुत्र मुसाफिर उम्र करीब 13 वर्ष व आशीष पुत्र उमेश उम्र करीब 15 वर्ष समझ नहीं पाए और पाइप को हटाने लगे कि लोहे का पाइप बगल में स्थित ट्रांसफार्मर में टकरा गया जिससे उक्त तीनों बच्चे बिजली के झटके से बुरी तरह झुलस गए ।तत्पश्चात गांव के लोगों द्वारा उक्त तीनों घायलों को जरिये एंबुलेंस जिला अस्पताल महराजगंज भिजवाया गया जहां से घायल चांद पुत्र मुसाफिर उपरोक्त की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया । सभी घायलों का इलाज चल रहा है ।



















