महराजगंज

जनपद महराजगंज के महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निचलौल पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निचलौल पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य फोकस महिलाओं को साइबर अपराधों और विभिन्न सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज, शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं, बालिकाओं और बालकों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और महिला सहायता लाइन 181 के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक्स और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के जरूरी उपाय साझा किए। अंत में, पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में वे बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस की सहायता ले सकती हैं।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026


















