महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुद्रपुर शिवनाथ गांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बाईपास से नीचे उतरते समय सरिया से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुद्रपुर शिवनाथ गांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बाईपास से नीचे उतरते समय सरिया से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार चालक और मजदूर दोनों बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह डीसीएम गोरखपुर से भारी मात्रा में सरिया लादकर महराजगंज की तरफ आ रही थी। जैसे ही वाहन रुद्रपुर शिवनाथ गांव के समीप पहुंचा, तभी बाईपास से नीचे उतरने के दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन में सवार चालक और मजदूर सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















