गोरखपुर

गोरखपुर रबी फसलों की बुवाई के बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त समय में पाली विकासखंड के किसानों के सामने गंभीर खाद संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र की सभी दस साधन सहकारी समितियों से डीएपी खाद पूरी तरह गायब है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर रबी फसलों की बुवाई के बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त समय में पाली विकासखंड के किसानों के सामने गंभीर खाद संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र की सभी दस साधन सहकारी समितियों से डीएपी खाद पूरी तरह गायब है। समितियों पर खाद लेने पहुंच रहे किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में 2150 रुपये प्रति बोरी की भारी-भरकम कीमत पर नई एनपीके खाद दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से पहले से परेशान किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
किसानों का कहना है कि जहां पहले समितियों पर डीएपी की एक बोरी 1350 रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब वे मजबूरन महंगी खाद खरीदने को विवश हैं। निजी दुकानों पर भी डीएपी 1600 रुपये प्रति बोरी के भाव पर उपलब्ध है। इस किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने खेती की कुल लागत को काफी बढ़ा दिया है। किसानों को इस बात की गहरी चिंता सता रही है कि यदि समय पर पर्याप्त डीएपी नहीं मिली, तो उनकी रबी फसलों की बुवाई बुरी तरह प्रभावित होगी।
प्रभावित समितियां और किसानों का रोष
घघसरा, तिलौरा, पाली, चड़राव, सेमरडाड़ी, रिठुआखोर, डुमरी, मिनवा, नेवास और बनौली—इन सभी दस प्रमुख समितियों पर इस समय डीएपी का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। उपेंद्र, हासपाटी, अष्टभुजा, बेद प्रकाश, रत्नेश, नीतेश और विष्णु ठाठेबारी सहित तमाम स्थानीय किसानों ने इस व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई है और प्रशासन से शीघ्र खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जोरदार मांग की है।
प्रशासन का पक्ष
इस संबंध में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, शशि प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएपी की जगह आई नई एनपीके खाद की गुणवत्ता काफी बेहतर है। वहीं, इसकी अधिक कीमत के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से ही यह खाद महंगी दर पर मिल रही है, जिसके चलते समितियों पर भी इसे महंगे दामों पर बेचना पड़ रहा है।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026


















