गोरखपुर: अलीनगर में मकान के भीतर लगी भीषण आग, इफ्तारी की तैयारी के दौरान मची अफरा-तफरी

गोरखपुर

गोरखपुर महानगर के अलीनगर स्थित कुर्मी टोला मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर महानगर के अलीनगर स्थित कुर्मी टोला मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इफ्तारी की तैयारी के दौरान भड़की आग

जानकारी के अनुसार बताते चले की अलीनगर निवासी मोहम्मद इरशाद के घर में शाम की इफ्तारी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को धुएं के गुबार ने अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद सदस्यों ने तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर गोलघर फायर स्टेशन को सूचना दी गई। अग्निशमन दल की गाड़ी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और फिर पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह शांत किया।

राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के अन्य मकान इसकी चपेट में आने से बच गए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.