परतावल/महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय गौड़ पुत्र राजेश गौड़ निवासी बरगदवा चौराहा खास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 17 मार्च 2026 को बरगदवा नहर पुल के पास से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर उसके इंस्टाग्राम आईडी से हासिल किया और उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद परिजनों को जानकारी देने की धमकी देकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे आधार बनाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब तीन वर्षों तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार यौन शोषण किया। इस दौरान उसने पीड़िता से करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी हड़प लिए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व उपनिरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1), 351(3), 352, 308(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, हेड कांस्टेबल इन्दल चौहान और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 17 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/wFgrjUYocX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026


















