ब्यूरो रिपोर्ट
अस्पताल की खामोशी में भी गूंज उठा प्यार की दास्तान और बीमारी को मात देता एक पत्नी का हौसला। वास्तव में यह मंजर प्यार की नई परिभाषा को गढ़ने से कम नहीं था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिस दौर में पति-पत्नी का रिश्ता बर्बादी की तरफ मुंह मोड़ रहा हो उसी दौर में कोई ऐसी अनोखी झलक सामने आ जाए, जो बर्बाद हो रहे रिश्तों की हकीकत को बयां करता हो तो वास्तव में इस झलक और इस दृश्य को भूलना कठिन हो जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है, जो पति-पत्नी के असली रिश्ते और प्यार की गहराई का आभास करा दिया है।
एक अस्पताल से आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया
जहाँ एक ओर जीवन और मौत के बीच का संघर्ष चल रहा था वहीं, एक पत्नी ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति के लिए अस्पताल के वार्ड को ही खुशियों से सजा दिया।
खुद दुखों के पहाड़ तले दबी होने के बावजूद उन्होंने पति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वहीं अपनी शादी की सालगिरह मनाई, केक काटा, खुशियाँ बिखेरीं और अपने प्यार का दीप जलाकर यह साबित कर दिया कि असली प्यार मशीनों और दवाओं के शोर से कहीं ज्यादा बुलंद है। पति की आंखों में वो मुस्कान देख पत्नी का त्याग और समर्पण एक मिसाल बन गया है। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कठिन समय में एक दूसरे का हाथ थामे रखना ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार और यही एक-दूसरे का कर्त्तव्य है।
सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। इस झलक को लोग, पति-पत्नी के रिश्तों की सच्चाई का मिसाल मान रहे हैं।
लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल: रवीना त्यागी बनीं नई डीसीपी ट्रैफिक, अनिल यादव को क्राइम की कमान pic.twitter.com/BzLAnwMuP8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026


















