सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 319 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सांसद जगदम्बिका पाल ने किया रोजगार का वादा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की अनुपम झलक देखने को मिली, जहाँ हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ कुल 319 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से इन जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और प्लेसमेंट दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, स्वरोजगार के इच्छुक जोड़ों को उद्योग, कालानमक चावल क्षेत्र और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदू समुदाय: 226 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ।

बौद्ध समुदाय: 74 जोड़ों ने अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ नई पारी शुरू की।

मुस्लिम समुदाय: 19 जोड़ों का मौलाना द्वारा निकाह कराया गया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने बताया कि प्रत्येक वधू के बैंक खाते में ₹60,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। इसके अलावा, गृहस्थी बसाने के लिए प्रशासन की ओर से भारी मात्रा में उपहार दिए गए

वस्त्र व आभूषण: चांदी की पायल, बिछिया और कपड़े।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: सीलिंग फैन, प्रेस (Iron) और दीवार घड़ी।

घरेलू सामग्री: डिनर सेट, कुकर, ट्राली बैग, गद्दे, कंबल और तकिए।

पौष्टिक आहार: 5 किलो लड्डू के साथ सूखे मेवे (बादाम, अखरोट, मखाना आदि)।

समारोह में जिला अधिकारी शिवशरणप्पा,एसपी डॉ.अभिषेक महाजन, कपिलवस्तु से भाजपा विधायक श्यामधनी राही और अपना दल से शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Voice Of News 24