औरैया: मान्यवर कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर सपा मनाएगी ‘PDA दिवस’, विधायक रेखा वर्मा ने की अपील

औरैया

औरैया। जनपद के बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के 92वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा कल रविवार को भव्य ‘PDA दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के 92वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा कल रविवार को भव्य ‘PDA दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। बिधूना विधानसभा से सपा विधायक श्रीमती रेखा वर्मा ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए क्षेत्रीय जनता से भारी संख्या में पहुँचने का आह्वान किया है।

विधायक रेखा वर्मा ने ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ के जिला ब्यूरो चीफ ठाकुर अवधेश कुमार सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे नवीन मंडी समिति के सामने स्थित साईं मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के विचारों और सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी इस दिन को ‘PDA दिवस’ के रूप में मना रही है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ. नवीन वर्मा सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे। रेखा वर्मा ने बिधूना और औरैया की जनता से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने प्रिय नेता के जन्मोत्सव और PDA अभियान को सफल बनाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.