मिर्जापुर: अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तरा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तरा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया है।

 

Voice Of News 24