बुलंदशहर: सिलेंडर भरवाने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, DCM ने कुचला परिवार में मचा कोहराम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डीएवी तिराहे के पास अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही एक महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सिलेंडर भरवाने जा रहे थे दंपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए जा रही थी। जैसे ही वे डीएवी तिराहे के पास पहुँचे अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए DCM गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मामूली घरेलू काम के लिए घर से निकले दंपत्ति के साथ हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Voice Of News 24