कोठीभार/महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जहदा में शुक्रवार देर शाम एक होमगार्ड की सरेराह पिटाई का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जहदा में शुक्रवार देर शाम एक होमगार्ड की सरेराह पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पुरानी ज़मीनी रंजिश को लेकर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की जहदा निवासी राकेश चौधरी जो कोठीभार थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं आज शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जब गांव पहुँचे थे तभी उनके पट्टीदारों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से ज़मीनी विवाद चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पट्टीदार पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से राकेश चौधरी की बेरहमी से पिटाई की।
घटना की जानकारी मिलते ही कोठीभार पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह से पुरानी ज़मीनी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026






















