बलिया में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

बलिया

बलिया आगामी 26 जून को मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया आगामी 26 जून को मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई पूर्व वर्षों की अपेक्षा कम रखी जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ताजिया का निर्माण हो रहा है, उन स्थलों का पूर्व में निरीक्षण कर लिया जाए तथा ताजिया जुलूस निकालने के संबंध में आयोजकों से लिखित अनुमति एवं विवरण प्राप्त कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया जुलूस में कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर लटके हुए तथा जर्जर विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। बैठक के दौरान रामपुर उदयभान वार्ड संख्या-13 में विद्युत पोल के समीप तार होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सिया मस्जिद एवं रेलवे स्टेशन रोड के आसपास लटके जर्जर तारों को भी शीघ्र ठीक कराने को कहा। नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि शहर में ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराया जाए, जिससे जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मोहर्रम से पूर्व शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मोहर्रम जुलूस को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी माहौल खराब करने या कानून- व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर, सभी एसओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.