जहांगीराबाद के राजेश कुमार को नेशनल प्रेस्टिज अवार्ड से सम्मान, अमीषा पटेल ने सौंपी ट्रॉफी

बुलंदशहर

बुलंदशहर के जहाँगीरबाद हिमालय फोटो स्टूडियो के संचालक को फोटोग्राफी एवं स्टूडियो सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का गौरव पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के जहाँगीरबाद हिमालय फोटो स्टूडियो के संचालक को फोटोग्राफी एवं स्टूडियो सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का गौरव

 

जहांगीराबाद क्षेत्र के जाने-माने हिमालय फोटो स्टूडिय के संचालक राजेश कुमार ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर जहांगीराबाद का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवासमारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने राजेश कुमार को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस राष्ट्रीय मंच पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों और पेशेवरों को भी सम्मानित किया गया।न्वित किया है। राजेश कुमार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित भव्य नेशनल प्रेस्टिज अवार्ड्स 2026 समारोह में फोटोग्राफी एवं स्टूडियो सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने राजेश कुमार को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस राष्ट्रीय मंच पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों और पेशेवरों को भी सम्मानित किया गया।

 

आधुनिक तकनीक से बनाई अलग पहचान

हिमालय फोटो स्टूडियो पिछले कई वर्षों से जहांगीराबाद क्षेत्र में फोटोग्राफी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। स्टूडियो में नवीनतम तकनीक, प्रोफेशनल लाइटिंग और क्रिएटिव फोटोग्राफी के साथ ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शादी, बर्थडे, कॉरपोरेट इवेंट से लेकर प्रोफेशनल पोर्ट्रेट तक, हर मौके की यादों को खूबसूरत अंदाज में कैद करना हिमालय फोटो स्टूडियो की विशेषता रही है।

 

राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व और नवाचार के कारण स्टूडियो ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी ग्राहकों का भरोसा जीता है।

 

क्षेत्र में खुशी की लहर  

राजेश कुमार को राष्ट्रीय सम्मान मिलने की खबर से जहांगीराबाद और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों, ग्राहकों और क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल राजेश कुमार का नहीं, बल्कि पूरे जहांगीराबाद क्षेत्र का गौरव है। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र के युवाओं को भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

राजेश कुमार ने सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार, टीम और क्षेत्रवासियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने आगे भी फोटोग्राफी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का संकल्प लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.