सिद्धार्थनगर: बर्डपुर में गैस सर्विस सेंटर पर पहुंचे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आम जनता को रसोई गैस की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आम जनता को रसोई गैस की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बर्डपुर स्थित ‘सिद्धार्थ गैस सर्विस’ का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी पहुँचकर स्टॉक रजिस्टर, सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की गहनता से जाँच की। उन्होंने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की देरी या असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि गैस वितरण की पूरी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने एजेंसी पर मौजूद सुरक्षा मानकों और अग्नि शमन उपकरणों की भी समीक्षा की।

जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से गैस वितरकों में हड़कंप का माहौल रहा। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आमजन को मूलभूत आवश्यकताएं बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकें।

Voice Of News 24